इस अंगूर को खरीदने के लिए जेब में होने चाहिए लाखों रुपए, 1 दाने की कीमत है 35 हजार रूपये

By: Pinki Thu, 08 July 2021 6:26:39

इस अंगूर को खरीदने के लिए जेब में होने चाहिए लाखों रुपए, 1 दाने की कीमत है 35 हजार रूपये

दुनिया में फलों की कई ऐसी किस्म है जिनको खरीदने के लिए मोटी रकम चुकानी पड़ती है। जापानी आम ताईयो नो तामागो (Taiyo No Tamago) के बारे में तो आपने सुना ही होगा। इस आम को खरीदने के लिए बोली लगाई जाती है। इस आम के एक जोड़े को खरीदने के लिए करीब 2 लाख 72 हजार रुपये की कीमत चुकानी पड़ती है। ऐसे में आज हम आपको जापन में उगने वाले एक खास अंगूर के बारे में बताने जा रहे है। इस अंगूर के एक दाने की कीमत 35 हजार रूपये है और इसको भी खरीदने के लिए बोली लगाई जाती है।

अंगूर का नाम है रूबी रोमन

जापान में उगने वाले इस अंगूर का नाम है रूबी रोमन। रूबी रोमन बेहद बड़े साइज का होता है। एक अंगूर का दाना टमाटर जितना बड़ा होता है। साथ ही ये बेहद मीठा होता है। एक्स्ट्रा स्वीटनेस की वजह से इसे जाना जाता है। सबसे खास बात कि इसे जापान की एक कंपनी तैयार करती है। इशिकावा प्री फ्रेक्चरल के अलावा इसे कोई नहीं उगाता।

most expensive fruit,grapes,japan grapes,grape rubi roman,weird news

अब बात करते हैं इसके कीमत की

आपको बता दें कि ये अंगूर मार्केट में नहीं बिकता। इसकी सेल ऑक्शन के जरिये होती है। लोग अंगूर की बोली लगाते हैं। आखिरी बार हुए ऑक्शन में इसके 24 दाने 8 लाख 17 हजार में बेचे गए थे। यानी एक दाने की कीमत करीब 35 हजार रूपये आई।

आपको बता दे, जापान का ही चौकौर तरबूज भी महंगे फलों में आता है। इस तरबूज को खरीदने के लिए 60 हजार की कीमत चुकानी पड़ती है। इसके अलावा जापान की ही सेंबिकिया स्ट्रॉबेरी भी 6 हजार में मात्र 12 पीस मिलती है।

ये भी पढ़े :

# 63 साल की हुईं एक्ट्रेस नीतू कपूर, कपूर खानदान ने रखी सरप्राइज पार्टी, फोटो हो रहे वायरल

# कृति सेनन ने वीडियो शेयर कर ‘मिमी’ में अपने फर्स्ट लुक से कराया रूबरू, बहन नुपुर ने किया कमेंट…

# गया में गजब शादी, घर की जगह थाने से हुई दुल्हन की विदाई, पढ़े पूरा मामला

# शख्स की एक्सरसाइज का जुनून देख छूट जाएंगे आपके पसीने #VIDEO

# कमर की जगह अपने बम्प्स से हूला हूप घुमाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखें VIDEO

# फ्लोरल कलर की शॉर्ट ड्रेस में हिना खान ने करवाया ग्लैमरस फोटोशूट, अदाएं देख फैंस भर रहे आंहें

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
lifeberrys हिंदी पर देश-विदेश की ताजा Hindi News पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अपडेट। Viral News in Hindi के लिए क्लिक करें अजब गजब सेक्‍शन

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com